बानसूर: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर भाजपा ने किए सेवा कार्य
Bansur, Alwar | Jun 30, 2026 केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर मंगलवार को बानसूर में भाजपा संगठन ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किए। विधायक देवीसिंह शेखावत के निर्देश पर हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।