मुरैना नगर: महावीरपुरा में रेत माफिया का खौफनाक खेल, 19 ट्रैक्टरों ने कार को 50 मीटर घसीटा, बाल-बाल बची जान, वीडियो वायरल
मुरैना के महावीरपुरा में आज अलसुबह करीब साढ़े 5 बजे रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर मार दी।ट्रैक्टर कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया।कार सवार नरेश राठौर बाल-बाल बच गए।सीसीटीवी में एक के बाद एक 19 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सकरी गली से गुजरती दिखीं। नरेश की पत्नी पांच मिनट पहले कार से उतर चुकी थीं।पुलिस अब भी जांच कर रहीं है।