मुरैना में जमीन की मेड पर विवाद के बाद फा.यरिंग-पथराव, 3 घायल, VIDEO आया सामने
मुरैना। पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में जमीन की मेड पर लकड़ी गाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान मा.रपीट, प.थराव और फा.यरिंग हुई, जिसमें अंशुल तोमर, सीता देवी और धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए। अंशुल के हाथ में गो.ली लगने की बात सामने आई है। घायलों को पोरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल पक्ष ने रामपाल सिंह, बादल सिंह, रोहित सिंह और कुलदीप सिंह पर मा.रपीट और कट्टे से फा.यरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पोरसा थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ लोगों को राउंडअप किया है। वहीं एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घायलों की चोटों की वास्तविक स्थिति मेडिकल रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
#morena #पोरसा #मुरैना
Morena Nagar, Morena | Sep 30, 2026