कुंडा: एसपी के निर्देश पर कुंडा पुलिस ने कुंडा कस्बे समेत इलाके के अपराधियों के घर पहुंच कर किया सत्यापन,भरा डोजियर
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर कुंडा पुलिस गुरुवार को कुंडा कस्बे समेत इलाके के अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरो के घर पहुंच कर उनका सत्यापन किया और उनके डोजियर भरने की कार्रवाई की गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पुलिस द्वारा इलाके का भ्रमण भी किया गया।