संडीला: सण्डीला सीएचसी में गंभीर एनीमिया ग्रसित गर्भवतियों के उपचार के लिए एफसीएम इंजेक्शन की सुविधा शुरू
सीएमओ डॉ. भवनाथ पांडे ने बताया है कि गर्भवती महिलाओं में एनीमिया से होने वाली जटिलताओं को कम करने के लिए सण्डीला, हरपालपुर, पिहानी और बिलग्राम प्रथम संदर्भन इकाइयों में इंजेक्शन एफसीएम की सुविधा शुरू की गई है। जो की गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर ड्रिप के माध्यम से दिया जाता है।