मनेर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नसीरगंज मोहल्ले में एक टेंट हाउस में अचानक भीषण आग लगने के कारण सभी सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब 5 से 6 लाख रुपए की नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। जहां ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा चौधरी नामक व्यक्ति का दीपक टेंट हाउस था।