काको: बारा कोठिया गांव में रास्ता विवाद और पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन घायल
जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के बारा कोठिया गांव में रास्ते के विवाद और पुराने लड़ाई-झगड़े को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।