सागर नगर: इतवारी टोरी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया मां शीतला का जन्मोत्सव, हुआ विशेष धार्मिक आयोजन
सागर शहर के इतवारी टोरी स्थित मां शीतला मंदिर में मां शीतला देवी का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार रात 8:00 बजे मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था वही माता की पूजा अर्चना व प्रसादी अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।