सागर नगर: गूगल मैप के भरोसे बड़े बाजार की तंग गलियों में फंसा हार्वेस्टर, घरों की बिजली लाइनें भी टूटीं
शहर के बड़े बाजार इलाके की तंग गलियों में शनिवार रात लगभग 11:30 बजे एक हार्वेस्टर चालक फस गया।हार्वेस्टर काफी ऊंचाई होने से कुछ लोगों के घरों की विद्युत सर्विस लाइन भी टूट गईं है, कोतवाली पुलिस को पता चला तो पुलिस ने हार्वेस्टर चालक को वापस करवाया। यह वनवें मार्ग है जो बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित है गूगल मैप के चक्कर में हार्वेस्टर चालक इस मार्ग से आ गया।