सागर नगर: बड़ा बाजार में लटका तार बाइक चालक की आंख में लगा, खून निकला
सागर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ा बाजार इलाके में टूटा तार सड़क पर टूट कर लटक रहा, जो बाइक चालक की आंख में लग गया जिससे बाइक चालक की आंख से खून निकलने लगा। वही मॉर्निंग वॉक को लिए जा रहे लोगों ने, बाईक चालक को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत ही 108 एंबुलेंस को सूचना देकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।