बाजपुर न्यूज
सुरेश कुमार बोले- मांगें पूरी होने तक सफाई व्यवस्था नहीं होगी सुचारू
बाजपुर। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 6-7 कर्मचारियों पर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी के चलते अन्य कर्मचारियों ने विरोध भी जताया है। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, किसी भी कीमत पर सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं की जाएगी।