टूंडला: टूंडला के स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर में एक युवक ने लगाई फांसी, गंभीर हालत में परिजन ले गए अस्पताल
टूंडला स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर निवासी ललिता देवी अपने पुत्र 22 वर्षीय दीपक के साथ रहती थीं। वह ओईएफ हजरतपुर में नौकरी करती हैं। दीपक की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। शनिवार शाम को अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के अंदर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर मां ललिता देवी ने दरवाजा खटखटाया। परिजन उसे अस्पताल ले गए हैं।