टूंडला: टूंडला पुलिस ने चोरी करने वाले एक आरोपी को केडी होटल के पास से किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
टूंडला पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी करने वाले एक आरोपी को केडी होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विकास गोस्वामी पुत्र रामस्वरूप गोस्वामी बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने थाना टूंडला क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर से एक मकान में चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।