टूंडला: गांव लांघी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बार अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज थाना नगला सिंधी क्षेत्र के गांव लांघी में बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष जेपी यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान तमाम सपा नेता भी उपस्थित रहे।