टूंडला: चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को टूंडला पुलिस ने निहाल सिंह की पुलिया के पास से किया गिरफ्तार, एक फरार
चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो आरोपियों को टूंडला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। आरोपियों ने चार चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। इनके पास से चोरी का सामान जिसमें एक गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तन, बैटरी, इन्वर्टर, तमंचा, कारतूस, आटो बरामद किए गए हैं।