टूंडला: गांव हिम्मतपुर में सड़क निर्माण को लेकर पति-पत्नी को पीटा, चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गांव हिम्मतपुर निवासी मो.साबिर अली ने बताया कि उनकी गांव में बन रही सड़क को लेकर गांव के ही इस्लाम से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद इस्लाम, करू, बबलू व छोटू निवासी गांव डोरी थाना नारखी ने उनके साथ मारपीट की। बचाने आई पत्नी शबनम को भी पीटा। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं।