टूंडला: टूंडला थाने में लगाया गया संपूर्ण थाना दिवस, सफाई संबंधी आई एक शिकायत
शनिवार को संपूर्ण थाना दिवस का आयोजन टूंडला थाना परिसर में किया गया। जिसमें एसडीएम शिवध्यान पांडे, सीओ अनिवेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुन उनका निराकरण कराया। नगर में सफाई संबंधी एक शिकायत दर्ज की गई। इस शिकायत के निस्तारण के लिए तत्काल टीम बनाकर निस्तारण को भेजी गई है। एसडीएम ने बताया कि जो भी शिकायतें दर्ज होंगी। उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।