हमीरपुर: सुमेरपुर में श्री गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन निकली भव्य कलश यात्रा, कथा व्यास ने बताया कलश स्थापना का आध्यात्मिक महत्व
श्री गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत श्री गायत्री विद्यामंदिर इंटर कालेज से हुई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाएं सिर में कलश रख कर शोभायात्रा में आगे बढ़ी। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं, युवा वर्ग और श्रद्धालुओं की लंबी कतारों से माहौल भक्तिमय हो गया।