हमीरपुर: हमीरपुर में संविधान दिवस पर न्यायालय में सामूहिक प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन
संविधान दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मनोज कुमार राय के निर्देशन में सामूहिक प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें न्यायालय परिवार के सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान की भावना को नमन करते हुए किया गया।