आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट पर प्रशिक्षण आयोजित
कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उज्ज्वल पोरवाल के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय, मोहला में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नीति तारा डेटा एनालिसिस टूलकिट की कार्यप्रणाली, डेटा विश्लेषण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य डेटा आधारित योजना निर्माण, विकास संकेतकों की नियमित निगरानी तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना है, ताकि बेहतर मॉनिटरिंग और साक्ष्य आधारित निर्णयों से जिले के विकास को नई गति मिल सके।
#आकांक्षी_जिला #नीति_आयोग #नीति_तारा #mmacdistrict_cg #chhattishgarh
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh