डोमचांच: जिले में आंधी व पानी से कई जगह नुक्सान
बादल गर्जन और आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली, लेकिन आधी से कई जगह नुकसान की भी खबर है। शनिवार को हुई दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश से योगियाटीला शिव मंदिर के पास बिजली खंभा टूटने से आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इससे आसपास गांव अंधेरे में डूब गया।