डोमचांच: डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में चल रहे स्वच्छता पखवाडा के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन
डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस में चल रहे स्वच्छता पखवाडा का समापन हुआ़ इसके तहत 16 से 31 मई तक विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार व गोष्ठी तथा नाटक का आयोजन किया गया़ इस दौरान डीवीसी के अधिकारियों ने प्लास्टिक पेस्ट मैनेजमेंट पर चर्चा की़ टाउनशिप एरिया के बच्चों द्वारा नाटक पेश किया गया़।