डोमचांच: भीषण गर्मी से चक्कर आने से गिरा कोडरमा का ट्रक चालक, हुई मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक एरिया स्थित एक फैक्ट्री के बाहर एक ट्रक चालक के चक्कर आकर गिरने के बाद मौत हो गई। उसकी पहचान 57 वर्षीय इनामुल हक के रूप में की गई है। जो कोडरमा जिले के डोमचांच करमंडी पथ पर विद्यामान का रहने वाला है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।