मानिकपुर: इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, दादा ने नाबालिग पोते से करवाई शादी, भड़के पिता ने बेटे और दादा से जमकर की मारपीट
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गुरौला गांव में सोमवार दोपहर 2 बजे पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हुई। आरोपी राजेंद्र ने अपने पिता मोहनलाल और नाबालिग बेटे की पिटाई कर दी। बताया गया कि बिहार की युवती का विवाह बिना परिजनों की जानकारी के नाबालिग से कराया गया था। शिकायत पर पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 BNSS में कार्रवाई की।