कोल: सिंधौली में ट्रैक्टर चालक को साइड मांगने पर दबंगों ने पीट कर किया घायल, लोहे की सरिया से फोड़ा सिर
Koil, Aligarh | May 11, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के गांव सिंधौली की है।जहां ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर निकालने के लिए साइड मांगना भारी पड़ गया। जिसके उपरांत गांव के ही दबंग लोगों के द्वारा ट्रैक्टर चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि गांव की आधा दर्जन लोगों ने एक राय हो कर उसके साथ मारपीट की।