शंभूगंज: मिर्जापुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में मुखिया ने एएनएम और आशा कार्यकर्ता के साथ की बैठक
मिर्जापुर स्वास्थ्य उप केंद्र में पंचायत के मुखिया अंकित पासवान ने बुधवार को एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बुधवार को दोपहर बाद करीब 2:00 बजे इसकी जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया ने बताया कि स्वास्थ्य उप केंद्र से पंचायत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इस पर चर्चा की गई। साथ ही मरीजों के हित में कई व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई।