हज़ारीबाग: राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए चतरा में कार्यशाला, प्रक्रिया सुधार पर ज़ोर
राजस्व मामलों की गति बढ़ाने को लेकर चतरा समाहरणालय सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने की। बैठक में CNT Act, BLR Act, JBCA, Khas Mahal सहित विभिन्न राजस्व कानूनों की समीक्षा की गई और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया।