हज़ारीबाग: जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे बच्चे: मध्य विद्यालय आगर टोला, जोरदाग में सुरक्षा व्यवस्था शून्य
जोरदाग के मध्य विद्यालय आगर टोला में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद लापरवाहीपूर्ण है। छोटे-छोटे बच्चे बिना किसी सुरक्षा के जोखिम भरे रास्तों से होकर स्कूल पहुँचते हैं। स्कूल परिसर में एक भी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं, जिससे बच्चों की सुरक्षा खतरे में रहती है।अभिभावकों ने चिंता जताते हुए शिक्षा विभाग से तत्काल गार्ड कीनियुक्ति की मांग की है।