हज़ारीबाग: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.3 क्विंटल नकली पनीर और 40 लीटर मक्खन जब्त, परिसर सील
उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने चुरचू के पूर्णापानी में अनिल सिंह के खाद्य परिसर पर छापा मारा। जांच में मिलावटी पनीर और मक्खन तैयार होने की पुष्टि हुई। टीम ने 1.3 क्विंटल पनीर, 40 लीटर मक्खन और 10 किलो मक्का स्टार्च जब्त कर चरही थाना में जमा कराया।परिसर में गंदगी, अस्वच्छ माहौल और बिना FSSAI लाइसेंस उत्पादन मिलने पर प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया