बलिया के मनीयर में एक युवती ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतका के पिता का आरोप है कि दो युवकों ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।
#Balliakhabar