छेड़खानी व अश्लील वीडियो मामले की पीड़िता किशोरी ने की आत्महत्या, दो आरोपी हिरासत में
बलिया: मनियर थाना क्षेत्र में छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप से जुड़े मामले में एक किशोरी की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही जाहिद के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर अश्लील वीडियो बनाने और छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
शनिवार को किशोरी ने किसी कारणवश आत्महत्या कर ली। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नामजद आरोपी जाहिद सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन विवेचना की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#Ballia #Maniyar #CrimeNews #PoliceInvestigation #JusticeForVictim
Belthara Road, Ballia | Aug 2, 2026