बालूमाथ: अष्टमी पर बालूमाथ में निकली भव्य मोटरसाइकिल शोभायात्रा, हजारों राम भक्त हुए शामिल
गुरुवार शाम 4 बजे बालूमाथ में रामनवमी पूजा समिति के नेतृत्व में विशाल भव्य बाइक शोभायात्रा निकाली गयी ।जिसमें बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र से आए हजारों राम भक्तों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।रामनवमी के महाष्टमी अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा में शामिल लोगों का अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था लोग जय श्री राम,वीर बजरंगबली हनुमान, बजरंग बली जय जय समेत कई नारे लगा रहे थे।