🚨 जसवंतनगर में सोलर पैनल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार!
खेत से चोरी हुईं सोलर प्लेटें बरामद, बिना नंबर का लोडर भी मिला; तीनों आरोपियों को भेजा जेल।
जसवंतनगर पुलिस ने कचौरा बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान सोलर पैनल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच सोलर प्लेटें और बिना नंबर का तीन पहिया लोडर बरामद किया है।
🚔 पुलिस के मुताबिक, ग्राम नगला हुलासी निवासी अनिल कुमार के खेत से अगस्त में सोलर पैनल चोरी हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ ललई, रविन्द्र प्रताप और भूपेन्द्र उर्फ रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चोरी की छह प्लेटों में से एक टूटने पर नहर में फेंक दी गई थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
💬 पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
📍 जसवंतनगर, इटावा (उत्तर प्रदेश)
📲 क्षेत्र की खबरें और विज्ञापन पाने के लिए डीपीएस चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
#Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #MohammadAsifKhan #PoliceAction
Jaswantnagar, Etawah | Oct 14, 2026