महोबा: चरखारी सीएचसी में डॉक्टर पर बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष से अभद्रता और इलाज में लापरवाही का आरोप, स्थानांतरण की मांग
Mahoba, Mahoba | Apr 17, 2026 डॉक्टर विनय पटेल पर अभद्रता और लापरवाही के आरोप लगे हैं। बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सक्सेना ने बताया कि दुर्घटना के बाद डॉक्टर ने बिना जांच दवा देकर भेज दिया। वहीं घायल नाती के इलाज में भी लापरवाही बरती गई और कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। परिजन बच्चे को निजी अस्पताल ले गए, जहां टांके लगाए गए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है।