आरा: डुमरा में बाढ़ के प्लास्टिक को लेकर मुखिया पति ने भाई का सिर फोड़ा, मुखिया पति समेत भाई को भेजा गया जेल
Arrah, Bhojpur | Sep 18, 2026 मुफसिल थाना क्षेत्र के शोभी डुमरा गांव में बाढ़ के दौरान प्लास्टिक सीट को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि डुमरा पंचायत की मुखिया रेखा देवी के पति और मुखिया प्रतिनिधि परमानंद पासवान ने अपने भाई को बाढ़ के समय प्लास्टिक सीट दी थी और उसके साथ फोटो खिंचवाकर जिला प्रशासन को भेजी थी।