शामली: फसल के मुआवजे की मांग को लेकर गोगवान जलालपुर के ग्रामीणों ने रूकवाया हाईवे का काम, अधिकारियों के आश्वासन पर हुए शांत
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 मंगलवार को बाबरी क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर के ग्रामीणों ने दिल्ली—देहरादून इकोनॉमिक कारिडोर का निर्माण कर रही कंपनी के कार्य को रूकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक महीने पहले निर्माण कार्य के दौरान राजवाहा टूटने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी, जिसका कोई मुआवजा ठेकेदार ने नही दिया है। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को मुआवजे का आश्वासन दिया।