शामली: थानाभवन पुलिस ने क्षेत्र में नलकूपों पर चोरी की वारदात में 3 अभियुक्तों को माल समेत किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 मंगलवार को थानाभवन थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र के गांव खानपुर, भैसानी इस्लामपुर, हरड़ फतेहपुर व थानाभवन में नलकूपों पर चोरी की वारदातें हुई थी। पुलिस ने इन वारदातों में भैसानी इस्लामपुर निवासी बाबर, मोहल्ला गंगा आर्यनगर जलालाबाद निवासी शहनवाज और जडौदा निवासी ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी हुआ माल व उपकरण भी बरामद हुए हैं।