शामली: पंजाबी कॉलोनी निवासी व्यापारी ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर 3 लोगों पर लगाया ब्लैकमेल और झूठी शिकायतें करने का आरोप
Shamli, Shamli | Feb 27, 2024 मंगलवार को शामली की पंजाबी कॉलोनी निवासी व्यापारी राजेश कुमार उर्फ राजू ने पुलिस आॅफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत की। व्यापारी ने बताया कि वह अपनी फर्म के माध्यम से मोटे अनाज की ट्रेडिंग करता है। आरोप है कि तीन लोग व्यापारी से अवैध धन की उगाही करने की कोशिश कर रहे हैं और बार—बार झूठी शिकायतें कर उसका माल पकड़वा देते हैं। व्यापारी ने एसपी से कार्यवाही की मांग की।