रतनी फरीदपुर: रतनी-फरीदपुर में BDO के खिलाफ पुतला दहन, अविश्वास प्रस्ताव विवाद से आक्रोश बढ़ा
जहानाबाद के रतनी-फरीदपुर प्रखंड में अविश्वास प्रस्ताव विवाद को लेकर पंचायत समिति सदस्यों ने BDO के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध जताया। सदस्यों का आरोप है कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, जबकि इस्तीफे की घोषणा भी की गई थी। BDO आकांक्षा सिन्हा ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव दो-तिहाई बहुमत के अभाव में स्थगित हुआ। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ।