खलीलाबाद: दरुआ जप्ति अदालत गांव में ट्रैक्टर रोकने के विवाद में दबंगों ने मजदूरों पर हमला कर 6 को किया घायल, पीड़ित पहुंचे कोतवाली
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दरूआ जप्ति गांव में ट्रैक्टर रोकने के विवाद में शनिवार की सुबह दबंगों ने लाठी डंडे से हमला कर 06 मजदूरों को घायल कर दिया।घायल मजदूर खलीलाबाद कोतवाली में शनिवार दो0 12 बजे पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। घायल मजदूर दरूआ जप्ति अदालत लक्ष्मी ब्रिक फील्ड ईंट भट्टे पर काम करते हैं। जिनका नाम गौरव,सौरभ,लालाराम,हरिवीर,लवकुश,दीपेंद्र है।