प्रयागराज: माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व सकुशल संपन्न, 2 करोड़ 4 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में लगाई डुबकी
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आज बुधवार को माघी पूर्णिमा का महत्वपूर्ण स्नान पर्व सकुशल संपन्न हुआ है,जबकि महाकुंभ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्नान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, महाकुंभ मीडिया सेंटर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया, कि माघी पूर्णिमा स्नान पर्व कुल पर 2 करोड़ 4 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।