प्रयागराज: महाकुंभ पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, औद्योगिक विकास मंत्री ने किया स्वागत, संगम में लगाई आस्था की डुबकी
महाकुंभ पहुंचे सुप्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने आज बुधवार को करीब शाम 6:00 आस्था की डुबकी लगाई। तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा के साथ ही त्रिवेणी संगम को नमन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत किया गया।