प्रयागराज: माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर जिला प्रशासन ने की व्यापक व्यवस्था, जिलाधिकारी ने दी जानकारी
प्रयागराज के संगम तट पर आज बुधवार को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जबकि पुलिस - सिविल डिफेंस - तथा डॉक्टर की टीम की तैनाती की गई है,ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दी जा रही है, जिलाधिकारी प्रयागराज ने बताया कि माघी पूर्णिमा का स्नान पर्व सकुशल संपन्न हो रहा है।