अशोक नगर: अशोकनगर: एसपी ऑफिस के बाहर शॉर्ट सर्किट से आग, पुलिस ने पाया काबू, परिसर में मची अफरातफरी
अशोकनगर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसपी ऑफिस के बाहर सोमवार दोपहर 1 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मिली जानकारी के अनुसार एसपी कार्यालय के बाहर शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। घटना के तुरंत बाद वहां तैनात पुलिस जवान सक्रिय हुए और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।