चूरू: खालासी गांव में गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय कपड़ों में आग लगने से 55 वर्षीय महिला झुलसी, चूरू से किया हायर सेंटर रेफर
Churu, Churu | Sep 30, 2026 चूरू जिले के निकटवर्ती मंडावा थाना क्षेत्र के गांव खालासी में गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय कपड़ों में आग लगने से 55 वर्षीय महिला झुलस गई। परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाई। गम्भीर हालत में परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।