सिरसागंज: ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, 18वें दिन भी सिरसागंज तहसील परिसर में गूंजे विरोध के स्वर
फिरोजाबाद के सिरसागंज तहसील में ई-रजिस्ट्री और निबंधन मित्र योजना के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार जारी है। हड़ताल के 18वें दिन बुधवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं के सामूहिक बहिष्कार के चलते उप-निबंधक कार्यालय और न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हैं।