विदिशा: भाई की सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सचिव ने लिखा सामान्य, परिवार को मिले ₹2 लाख, कलेक्टर ने सचिव को सस्पेंड करने के दिए निर्देश
मंगलवार दोपहर 3 बजे उदयपुर के ग्राम घोघरा से हरिओम पाल अपनी मां को लेकर जनसुनवाई मे पहुंचे,कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए अपने भाई के साथ हुई दुर्घटना और संबल योजना के पात्र होने के बाद भी आधी राशि दो लाख रुपए मिलने की शिकायत की हरिओम ने बताया की जुलाई 2024 मे उनके भाई प्रकाश पाल की दुर्घटना मे मृत्यु हुई थी, लेकिन सचिव ओमप्रकाश ने उसे सामान्य बताया।