ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के अरखा गाँव निवासी चन्द्रकांत उपाध्याय का उनके सगे भाई से जमीन का विवाद चल रहा है।इसी बात को लेकर शनिवार को उसके भाई ने लाठी लेकर हमला करने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।कोतवाली पहुंचे चन्द्रकांत उपाध्याय ने बताया कि, उसने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।