चास: सेक्टर-1 सी में बीएसएल क्वार्टर की सीढ़ी का रेलिंग गिरा, टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल
Chas, Bokaro | Jun 12, 2026 बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी में बीएसएल क्वार्टरों की बदहाल स्थिति फिर उजागर हुई। शुक्रवार समय लगभग सुबह साढ़े नौ बजे एक वीडियो वायरल हो रही है।बताया गया कि सेक्टर-1 सी के क्वार्टर संख्या 1288 में बरसात शुरू होने से पहले ही मामूली बारिश में सीढ़ी का रेलिंग भरभराकर गिर गया। घटना रात में हुई, जब परिवार घर में मौजूद था, लेकिन सभी बाल-बाल बच गए।