सेन्हा: सेन्हा बक्सीडीपा में भीषण सड़क हादसा, बुलेट और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-143ए पर गुरुवार शाम 6:30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि उराँव को मृत घोषित कर दिया।